उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने 73वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को बधाई दी

Venkaiah Naidu

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और उनका आह्वान किया कि वे राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हों।

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और उनका आह्वान किया कि वे राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हों। उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से किए गए सिलसिलेवार ट्वीट में नायडू ने कहा, ‘‘भारत के 73वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को हार्दिक बधाई!

इसे भी पढ़ें: बाइडन ने रूस को चेताया, यूक्रेन में प्रवेश करने पर रूस को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे

हमारी आजादी हम में से हर एक को हमारे संवैधानिक गणतंत्र के प्रति अपने दायित्वों को निष्ठापूर्वक निभाने का अधिकार देती है। इस व्यापक अधिकार के सम्यकनिर्वहन के लिए देशवासियों को शुभकामनाएं!’’ उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व तथा सभी के लिए न्याय के संवैधानिक आदर्शों के प्रति अपने संकल्प को दोहराएं।

इसे भी पढ़ें: 14 मुठभेड़, 28 आतंकी के खट्टे किए थे दांत, जांबाज ASI बाबूराम को मरणोपरांत अशोक चक्र से किया गया सम्मानित

देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व त्याग करने वाले महान स्वाधीनता सेनानियों को नमन करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘अपने गणतंत्र की उपलब्धियों पर गौरव करें। राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हों।’’ देश बुधवार को 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी मुख्य समारोह राजधानी दिल्‍ली में राजपथ पर आयोजित किया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़