नागालैंड चुनाव को लेकर भाजपा-NDPP के बीच हुआ गठबंधन, सीट फॉर्मूला भी हुआ तय, हिमंत बिस्वा सरमा ने कही यह बड़ी बात

Himanta Biswa Sarma
ANI Image

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि देश का हर नागरिक झंडा फहराता ही है, ये कोई नई बात नहीं है। प्रधानमंत्री ने यह निवेदन किया है कि हर साल तो आप 1 दिन झंडा फहराते ही हैं लेकिन इस बार (अमृत महोत्सव में) आप 3 दिन झंडा फहराइए। इसमें राजनीति की क्या बात है ?

नयी दिल्ली। नागालैंड विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के बीच गठबंधन तय हो गया है। दोनों पार्टियां एकसाथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। गठबंधन को लेकर औपचारिक ऐलान हो चुका है। तय फॉर्मूले के तहत 60 सदस्यीय नागालैंड विधानसभा के लिए एनडीपीपी 40 सीटों पर और भाजपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: आतंकवादी संगठनों से संबंध होने के संदेह में असम का एक युवक गिरफ्तार 

BJP-NDPP के बीच हुआ गठबंधन

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि देश का हर नागरिक झंडा फहराता ही है, ये कोई नई बात नहीं है। प्रधानमंत्री ने यह निवेदन किया है कि हर साल तो आप 1 दिन झंडा फहराते ही हैं लेकिन इस बार (अमृत महोत्सव में) आप 3 दिन झंडा फहराइए। इसमें राजनीति की क्या बात है ?

इसे भी पढ़ें: असम में बाढ़ से उत्पन्न हालात में सुधार, 10 हजार लोग अब भी प्रभावित

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का एनडीपीपी के साथ नागालैंड चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान हुआ है। नागालैंड में एनडीपीपी 40 सीटों और भाजपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गौरतलब है कि अगले साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड और मिजोरम शामिल है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़