क्या है सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार और नेताजी की 125वीं जयंती पर किसे प्रदान किया गया?

modi
अभिनय आकाश । Jan 23 2022 7:23PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेताजी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले अलंकरण समारोह में वर्ष 2019, 2020 और 2021 के पुरस्कार विजेताओं के साथ इस साल के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किया।

भारत में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में संगठनों और व्यक्तिगत स्तर पर दिए गए अमूल्य योगदान और निःस्वार्थ सेवा को मान्यता और सम्मान देने के लिए भारत सरकार ने सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के नाम से एक वार्षिक पुरस्कार की शुरुआत की है। इस पुरस्कार की घोषणा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हर साल 23 जनवरी को की जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेताजी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले अलंकरण समारोह में वर्ष 2019, 2020 और 2021 के पुरस्कार विजेताओं  के साथ इस साल के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किया।

इसे भी पढ़ें: होलोग्राम स्टैच्यू का अनावरण कर नेताजी को नमन, NDRF-एसडीआरएफ के लोगों को सैल्यूट, जानिए पराक्रम दिवस पर पीएम मोदी ने क्या कहा

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार

समारोह में वर्ष 2019, 2020, 2021 और 2022 के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार भी प्रदान किया। सात लोगों को आपदा प्रबंधन पुरस्कार दिया गया। इस पुरस्कार की घोषणा हर साल 23 जनवरी को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाती है। इसमें 51 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और संस्था के मामले में एक प्रमाण पत्र और एक व्यक्ति के मामले में 5 लाख रुपये और एक प्रमाण पत्र दिया जाता है। गुजरात आपदा प्रबंधन संस्थान और प्रोफेसर विनोद शर्मा को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। 

2021 से मांगा था नामांकन

केंद्रीय गृह मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि इस साल के पुरस्कार के लिए एक जुलाई 2021 से नामांकन मांगा गया था और संस्थानों और व्यक्तियों से कुल 243 वैध नामांकन प्राप्त हुए थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़