क्या शिंदे सरकार के जश्न में शामिल नहीं होंगे देवेंद्र फडणवीस ? सामने आई चौंका देने वाली जानकारी

Devendra Fadnavis
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

राज्यपाल से मुलाकात के बाद देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को ऐलान किया कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री होंगे और वो मंत्रिमंडल से बाहर रहेंगे। उनके ऐलान ने सभी को चौंका दिया। लेकिन फिर बाद में शीर्ष नेताओं के कहने पर देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जिसको लेकर वो नाराज चल रहे हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है।

मुंबई। महाराष्ट्र में तकरीबन 10 दिनों तक चले सियासी घमासान के बाद नई सरकार का गठन हुआ। इस सरकार की जिम्मेदारी एकनाथ शिंदे को सौंपी गई। जिसका मतलब है कि एकनाथ शिंदे की ताजपोशी हुई और उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया है। जबकि देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ऐसे में नई सरकार के गठन को लेकर भाजपा ऑफिस में जश्न मनाया जाएगा। जिसमें देवेंद्र फडणवीस शामिल नहीं होंगे। इसको लेकर कई तरह की वजहें बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी में कहा गया कि देवेंद्र फडणवीस नाराज चल रहे हैं, इस वजह से वो जश्न में शामिल नहीं होंगे। 

इसे भी पढ़ें: 'हमारे पास है पूर्ण बहुमत, विधायकों की संख्या में भी हो रहा इजाफा', CM शिंदे बोले- राज्यपाल ने 3-4 जुलाई को बुलाया है सत्र 

क्या नाराज हैं देवेंद्र फडणवीस ?

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को ऐलान किया कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री होंगे और वो मंत्रिमंडल से बाहर रहेंगे। उनके ऐलान ने सभी को चौंका दिया। लेकिन फिर बाद में शीर्ष नेताओं के कहने पर देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जिसको लेकर वो नाराज चल रहे हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है। हालांकि देवेंद्र फडणवीस के ऑफिस ने जश्न में शामिल न होने की कुछ और ही वजह बताई है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उद्धव सरकार के पतन को लेकर कांग्रेस नेता कमलनाथ पर कटाक्ष किया 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देवेंद्र फडणवीस के ऑफिस ने जानकारी दी कि उपमुख्यमंत्री 5 बजे बैठक में हिस्सा लेंगे। इतना ही नहीं देवेंद्र फडणवीस के आवास पर बैठकें चल रही है, जहां पर अधिकारियों का तांता लगा हुआ है। जिसकी वजह से भाजपा ऑफिस में होने वाले जश्न में देवेंद्र फडणवीस शामिल नहीं होंगे। लेकिन शाम 5 बजे विधायकों के साथ होने वाली बैठक में देवेंद्र फडणवीस शामिल होंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़