कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार की कैबिनेट का विस्तार

yeddyurappa-government-s-census-expansion-in-karnataka
[email protected] । Aug 20 2019 11:54AM

राज्यपाल वजूभाई वाला मंगलवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे राजभवन में नये मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे। इनमें गोविंद करजोल, अश्वथ नारायण सी. एन., लक्ष्मण सावदी, के. एस. ईश्वरप्पा, आर. अशोक, जगदीश शेट्टार, बी. श्रीरामुलु और एस. सुरेश कुमार, वी. सोमन्ना, सी. टी. रवि, बसवराज बोम्मई, कोटा श्रीनिवास पुजारी, जे. सी. मधु सीमी, सी. सी. पाटिल, एच. नागेश, प्रभु चौहान और शशिकला जोले अन्नासाहेब आदि शामिल हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद बी. एस. येदियुरप्पा ने पहली बार मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया और 17 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया। येदियुरप्पा के 26 जुलाई को मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके मंत्रिमंडल का यह पहला विस्तार है। उन्होंने 29 जुलाई को विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित किया था।राज्यपाल वजूभाई वाला ने राजभवन में नये मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।आज मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए मंत्रियों में पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, दो पूर्व उप मुख्यमंत्री के. एस. ईश्वरप्पा,आर. अशोक, निर्दलीय विधायक एच. नागेश और लक्ष्मण सावदी (जो विधानसभा या परिषद के सदस्य नहीं हैं) और विधान पार्षद कोटा श्रीनिवास पुजारी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: मंगलवार को होगा कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार

इनके अलावा, गोविंद एम. करजोल, अश्वथ नारायण सी. एन, बी. श्रीरामुलु, एस. सुरेश कुमार, वी. सोमन्ना, सी. टी. रवि, बासवराज बोम्मई, जे. सी. मधु स्वामी, सी. सी. पाटिल,प्रभु चौहान और शशिकला जोले अन्नासाहेब ने शपथ ली।  शशिकला जोले अन्नासाहेब मंत्रिमंडल में शामिल की गई इकलौती महिला हैं।कर्नाटक में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 34 मंत्री ही हो सकते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़