UP Politics: कई दिग्गजों को योगी आदित्यनाथ ने छोड़ा पीछे, इस मामले में बनाया नया रिकॉर्ड

Yogi adityanath
ANI
अंकित सिंह । Mar 2 2023 11:28AM

योगी आदित्यनाथ ने सबसे ज्यादा दिन तक मुख्यमंत्री रहने के रिकॉर्ड के मामले में अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव और मायावती को भी पीछे छोड़ दिया है। मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और मायावती का रिकॉर्ड योगी आदित्यनाथ पहले ही तोड़ चुके थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार सबसे लंबे समय तक राज्य के मुख्यमंत्री रहने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। योगी आदित्यनाथ 5 वर्ष 347 दिनों तक लगातार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर बने रहे हैं। इसके बाद उन्होंने यह कीर्तिमान स्थापित की है। इससे पहले यह रिकॉर्ड कांग्रेस पार्टी के डॉक्टर संपूर्णानंद को हासिल था। संपूर्णानंद 5 वर्ष 345 दिन तक लगातार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में लगातार दो बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर उन्होंने नारायण दत्त तिवारी का 47 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। तिवारी ने 1985 में अविभाजित उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 

इसे भी पढ़ें: Akhilesh पर CM Yogi का निशाना, बोले- पहले सिर्फ बड़ी-बड़ी घोषणाएं होती थी, आज हम सबके लिए काम कर रहे हैं

योगी आदित्यनाथ ने सबसे ज्यादा दिन तक मुख्यमंत्री रहने के रिकॉर्ड के मामले में अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव और मायावती को भी पीछे छोड़ दिया है। मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और मायावती का रिकॉर्ड योगी आदित्यनाथ पहले ही तोड़ चुके थे। अब उन्होंने संपूर्णानंद के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। संपूर्णानंद 28 दिसंबर 1954 से 9 अप्रैल 1957 तक अपने पहले कार्यकाल में मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद कांग्रेस की सरकार में 10 अप्रैल 1957 से 6 दिसंबर 1960 तक वे एक बार फिर से मुख्यमंत्री रहे। हालांकि, यह बात भी सत्य है कि यूपी में 5 साल पूरा करने के कार्यकाल के मामले में ऐसे कम ही मुख्यमंत्री हुए हैं। यूपी में ज्यादातर मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल काफी छोटा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: प्रयागराज शूटआउट मामले में सनसनीखेज खुलासा, आरोपी सदाकत खान का Akhilesh Yadav के साथ फोटो सामने आने पर बवाल

इस सूची में योगी आदित्यनाथ के अलावा गोविंद बल्लभ पंत, मायावती और अखिलेश यादव का ही नाम है जिन्होंने आपके पास साल के कार्यकाल को पूरा किया है। अखिलेश यादव इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं। वह लगातार पांच वर्ष 4 दिन तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। मायावती 4 साल 335 दिनों तक यूपी के मुख्यमंत्री रहे। हालांकि, मायावती चार बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। वहीं मुलायम सिंह यादव लगातार 3 वर्ष 257 दिनों तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं। आपको बता दें कि 2017 में भाजपा ने योगी आदित्यनाथ को पहली बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया था। 5 साल कार्यकाल पूरा करने के बाद 2022 में पार्टी ने एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा था। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा गठबंधन को जबरदस्त जीत मिली। भाजपा ने दोबारा योगी आदित्यनाथ पर ही भरोसा जताया। योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़