Sharad Pawar की NCP पर BJP की नज़र! 8 में से 5 सांसद NDA में शामिल होने को तैयार?
तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना (UBT) के सांसदों के पाला बदलने के बाद, अब शरद पवार की एनसीपी (एसपी) के पांच लोकसभा सांसदों के भाजपा-नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल होने की अटकलें महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल ला रही हैं। इन रिपोर्टों और 'ऑपरेशन टाइगर' के बढ़ते खतरे के मद्देनजर, शरद पवार ने अपने गुट को एकजुट रखने के लिए नेताओं की तत्काल बैठक बुलाई है, जबकि कांग्रेस एनसीपी (एसपी) के साथ विलय पर विचार कर रही है।



























































