G7 Summit के बाद जापान की PM Takaichi का Delhi दौरा, PM Modi के साथ चीन पर बनेगी नई रणनीति?
दिल्ली के अलावा गुवाहाटी पर भी यात्रा के संभावित स्थान के तौर पर विचार किया गया था और जापानी पक्ष को इसका प्रस्ताव भी दिया गया था। सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री ताकाइची की घरेलू व्यस्तताओं को देखते हुए, उनके भारत आने और यहां से जाने के बीच का समय काफी कम है। इसे और राजधानी के बाहर यात्रा करने से जुड़ी अतिरिक्त लॉजिस्टिकल दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए, यात्रा के दिल्ली में ही होने की संभावना है।



























































