COAS जनरल द्विवेदी ने J-K Rifles की संभाली कमान, Honorary Colonel बन जड़ों से फिर जुड़े
भारतीय सेना की सर्वोच्च कमान संभालने पर, जनरल द्विवेदी ने शुरू में जम्मू-कश्मीर राइफल्स और लद्दाख स्काउट्स दोनों के लिए 'कर्नल ऑफ़ द रेजिमेंट' का पद छोड़ दिया था। COAS के तौर पर अपने कार्यकाल के शुरुआती दौर में किसी खास रेजिमेंट का पद न संभालने का फ़ैसला करके, उन्होंने पूरी निष्पक्षता के साथ सेना का नेतृत्व करने की अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।



























































