गर्मियों में क्यों बम बन जाते हैं AC और बिजली के तार? जानें शॉर्ट सर्किट के पीछे का डरावना सच
गर्मियों में AC और तारों का 'बम' बनना सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि एक डरावना विज्ञान है। 33 डिग्री के लिए डिजाइन किए गए तार 45 डिग्री की गर्मी और AC के दोहरे लोड से कमजोर हो जाते हैं। वहीं, ढीले कनेक्शन और AC के गर्म होते कैपेसिटर शॉर्ट सर्किट का जाल बुनते हैं, जो ज्वलनशील गैस लीक होने पर एक जानलेवा धमाके का कारण बन सकता है।



























































