West Bengal में 92% Voting ने रचा इतिहास, Supreme Court भी शांतिपूर्ण चुनाव से हुआ प्रभावित
पश्चिम बंगाल चुनाव इस बार अपनी हिंसक छवि के विपरीत, ऐतिहासिक मतदान और शांतिपूर्ण माहौल को लेकर चर्चा में हैं। उच्चतम न्यायालय ने भी इस सकारात्मक बदलाव की सराहना की है। लगभग 92% के रिकॉर्ड मतदान और बड़ी हिंसा की अनुपस्थिति ने यह दर्शाया है कि जब नागरिक लोकतंत्र की शक्ति को समझते हैं, तो चुनावी प्रक्रिया अधिक मजबूत और सुरक्षित बनती है।



























































