Indian Economy की ऊंची उड़ान पर ब्रेक! Bernstein ने Jobs, Innovation पर उठाए गंभीर सवाल
वैश्विक ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने अपनी रिपोर्ट में भारत की आर्थिक प्रगति के सामने खड़ी ढांचागत चुनौतियों को उजागर किया है। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि AI से सेवा क्षेत्र के रोजगार पर मंडराते खतरे, राज्यों की सब्सिडी योजनाओं से निवेश पर पड़ते असर और नवाचार में कमजोरी पर ध्यान नहीं दिया गया तो भारत अपनी पूरी विकास क्षमता हासिल करने से चूक सकता है।



























































