अमेरिका में Layoff का दौर जारी, अब Big Four कंपनी KPMG ने 10% पार्टनर्स को निकाला
बिग फोर फर्म केपीएमजी ने एक बड़ा रणनीतिक फैसला लेते हुए अमेरिका में अपने ऑडिट डिवीजन के लगभग 10% साझेदारों की कटौती की है। यह कदम स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना के असफल रहने और मौजूदा कारोबार के मुकाबले साझेदारों की संख्या अधिक होने के कारण उठाया गया। कंपनी इसे भविष्य की जरूरतों के लिए टीम की संरचना और कौशल को अनुकूलित करने की दीर्घकालिक योजना बता रही है।



























































