MEA का बड़ा ऐलान: Passport सिर्फ Travel Document, नागरिकता का पक्का सबूत नहीं
नागरिकता कानूनों के तहत, अगर किसी व्यक्ति का जन्म 26 जनवरी 1950 को या उसके बाद, लेकिन 1 जुलाई 1987 से पहले देश में हुआ है, तो वह जन्म से भारतीय माना जाता है। वहीं, अगर किसी व्यक्ति का जन्म जुलाई 1987 के बाद हुआ है, तो वह नागरिकता का दावा तब कर सकता है जब उसके माता-पिता में से कोई एक नागरिक हो।



























































