Air India पर दोहरी मार! महंगा Fuel और Pakistan का बंद एयरस्पेस, रोजाना 100 उड़ानें हुईं कम।
बढ़ती जेट ईंधन कीमतों और परिचालन लागत के दबाव के कारण एयर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बड़ी कटौती की है। जून 2026 से तीन महीनों के लिए शिकागो, नेवार्क और शंघाई जैसे प्रमुख रूट बंद रहेंगे। पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने से भी लंबे मार्गों के कारण ईंधन की खपत और लागत बढ़ी है, जिससे यह फैसला लेना पड़ा।



























































