America का नया H-1B Visa रूल, Indian IT Companies और पेशेवरों को लग सकता है बड़ा झटका.
अमेरिका में एच-1बी वीजा के न्यूनतम वेतन में 20-33% की प्रस्तावित बढ़ोतरी भारतीय पेशेवरों और आईटी कंपनियों के लिए एक बड़ी चुनौती है। अमेरिकी सरकार का तर्क है कि यह कदम स्थानीय कामगारों के हितों की रक्षा करेगा। हालांकि, इस नियम से कंपनियों, खासकर छोटी फर्मों, के लिए विदेशी प्रतिभा को नियुक्त करना काफी महंगा और मुश्किल हो सकता है।



























































