Amarnath-Vaishno Devi और शिव खोड़ी यात्रा दूसरे दिन भी रुकी, Rain-बाढ़ से 12 मौतें, IMD अलर्ट
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बादल फटने के कारण अमरनाथ, वैष्णो देवी और शिव खोड़ी यात्राएं लगातार दूसरे दिन स्थगित कर दी गई हैं। सैकड़ों श्रद्धालु विभिन्न बेस कैंपों में फंसे हुए हैं और उन्हें सुरक्षा कारणों से यात्रा टालने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक और बारिश का पूर्वानुमान जताया है, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं।



























































