Ayodhya Ram Mandir को मिलेगा पहला CEO: आज होगा अहम प्रशासनिक पद का चयन, ये हैं टॉप 3 दावेदार
राम मंदिर प्रशासन के लिए पहले सीईओ का चुनाव आज होने जा रहा है, जिसमें पूर्व आईपीएस राजेश पांडे, सेवानिवृत्त आईएएस योगेश्वर राम मिश्रा और बिहार पुलिस के परेश सक्सेना शीर्ष तीन दावेदार हैं। यह महत्वपूर्ण पद मंदिर के दैनिक कामकाज और सरकारी एजेंसियों से तालमेल बिठाने के लिए आवश्यक है, खासकर एक बड़े दान विवाद के बाद यह कदम उठाया गया है।



























































