Bihar: क्या Khesari Lal Yadav छोड़ेंगे RJD का साथ? BJP नेताओं से मुलाकात के बाद अटकलें तेज
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम सम्राट चौधरी से पटना में मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति में उनके दल-बदल की अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, पूर्व आरजेडी प्रत्याशी खेसारी लाल ने इन अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वे केवल नितिन नवीन को जन्मदिन की बधाई देने गए थे और एक कलाकार के तौर पर आरजेडी में ही रहेंगे।



























































