सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त
वैश्विक तनाव में कमी और आईटी, एफएमसीजी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में मजबूत खरीदारी के दम पर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त पर बंद हुआ। सेंसेक्स 544 अंक उछलकर 76,808 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 24,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के करीब रहा। इस तेजी का नेतृत्व मुख्य रूप से बड़ी कंपनियों ने किया, वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा।



























































