MV Govindan का आरोप: Kerala में Pinarayi Vijayan को घेरने के लिए UDF ने ED से मिलाया हाथ
माकपा नेता एम.वी. गोविंदन ने सीएमआरएल और एक्सलॉजिक मामलों में पिनाराई विजयन का बचाव करते हुए यूडीएफ और ईडी पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मामले का कानूनी और राजनीतिक रूप से मजबूती से सामना करेगी। साथ ही, उन्होंने विजयन के इस्तीफे की विपक्ष की मांग को बेमतलब बताकर पूरी तरह खारिज कर दिया।



























































