Delhi Police की कार्रवाई पर Supreme Court की रोक, महिला पत्रकार को मिली राहत
सुप्रीम कोर्ट ने विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस और पत्रकारों के व्यवहार हेतु राष्ट्रीय दिशानिर्देश तय करने की याचिका पर केंद्र और दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है। अदालत ने दिल्ली में पत्रकारों से बदसलूकी व छेड़छाड़ के आरोपों की जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही एक महिला पत्रकार के खिलाफ कठोर कार्रवाई न करने का आदेश दिया।



























































