गुजरात: छत्रल GIDC में बॉयलर फटने से 4 लोगों की मौत
गांधीनगर के छत्राल स्थित कोविका कलर कंपनी में बॉयलर फटने और आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं गोधरा के सरकारी सिविल अस्पताल के स्टोर रूम में भीषण आग लगने के बाद 200 से अधिक मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रशासन और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से अस्पताल में बड़ा हादसा टल गया।



























































