India-US Trade Deal से निर्यातकों को मिलेगी बढ़त, पहले चरण की कानूनी ड्राफ्टिंग शुरू
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय व्यापार समझौते का पहला चरण तय हो चुका है और इसकी कानूनी समीक्षा जारी है। इस समझौते से भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में प्राथमिक पहुंच मिलेगी। वहीं, चुनौतियों के बावजूद हाल में दोनों देशों के बीच माल व्यापार में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है।



























































