BSF के 75 जवानों को नाश्ते के बाद Food Poisoning, RIMS में इलाज के बाद हालत स्थिर
मणिपुर के इंफाल में फूड पॉइजनिंग के कारण बीएसएफ के 75 जवानों और तीन नागरिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी की हालत स्थिर है। उधर, सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में जबरन वसूली के आरोप में दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। राज्य में तनाव के बीच संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान और गश्त लगातार जारी है।



























































