पड़ोस के हालात से लें सबक! PM के आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन गलत मिसाल, सरकारी सूत्रों ने कहा- परिपक्व Democracy में ऐसा नहीं होता
इस तरह के विरोध प्रदर्शन "परिपक्व लोकतंत्रों में नहीं देखे जाते" और चेतावनी दी कि राजनीतिक नेताओं के आवासों को निशाना बनाकर किए जाने वाले प्रदर्शनों के गंभीर नतीजे हो सकते हैं। सरकारी सूत्रों ने कहा कांग्रेस ने पीएम के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करके एक बहुत ही गलत और खतरनाक मिसाल कायम की है। यह न केवल सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि इस तरह का दुर्भावनापूर्ण व्यवहार परिपक्व लोकतंत्रों में नहीं देखा जाता है।



























































