देश की Digital Economy को मिलेगी नई रफ्तार, Visakhapatnam में Reliance बनाएगा सबसे बड़ा डेटा सेंटर
रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.6 लाख करोड़ रुपये के विशाल निवेश से विशाखापट्टनम में देश का सबसे बड़ा डेटा सेंटर क्लस्टर स्थापित कर रही है। 1.5 गीगावाट क्षमता का यह प्रोजेक्ट भारत के डिजिटल भविष्य के लिए एक रणनीतिक कदम है। इससे न केवल क्लाउड कंप्यूटिंग और AI को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि वैश्विक डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर में भारत की स्थिति भी मजबूत होगी।



























































