Iran-America टेंशन के बीच तेज हुई कूटनीति, Putin से मिलकर Pakistan पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री
मध्य पूर्व में तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। ईरान के विदेश मंत्री की पाकिस्तान में लगातार यात्राएं अमेरिका के साथ बढ़ते टकराव को टालने की कोशिश का हिस्सा हैं। इस घटनाक्रम में पाकिस्तान एक अहम मध्यस्थ के रूप में उभर रहा है, जबकि रूस का समर्थन और अमेरिकी रुख पर भी सबकी नजरें टिकी हैं।



























































