बंगाल में Voting से पहले बमबाजी का डर, शांतिपूर्ण चुनाव के लिए EC ने NIA को सौंपी कमान
बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति तृणमूल कांग्रेस (TMC) का कार्यकर्ता है। पुलिस ने बताया कि रफ़ीकुल इस्लाम के घर पर तलाशी अभियान के दौरान ये विस्फोटक ज़ब्त किए गए। यह तलाशी अभियान खास खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया था। बाद में केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने राज्य में 79 देसी बमों की बरामदगी की जांच के लिए एक मामला दर्ज किया।



























































