ATF की आसमान छूती कीमतों से परेशान एयरलाइंस! सरकार को SOS भेजकर उड़ानें ठप करने की दी चेतावनी
चेतावनी दी है कि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की आसमान छूती कीमतों के कारण यह सेक्टर "बेहद तनाव" का सामना कर रहा है। उद्योग संगठन ने कहा कि मौजूदा लागत का माहौल कई मार्गों को आर्थिक रूप से अव्यवहार्य बना रहा है, और यदि कीमतें ऊँची बनी रहती हैं, तो एयरलाइनों को अपने परिचालन पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।



























































