Pakistan में Financial Crisis गहराया, Peshawar University के कर्मचारी वेतन-पेंशन के लिए सड़क पर उतरे
'डॉन' के हवाले से इसमें कहा गया है, "आज, वही लोग बहुत ज़्यादा मुश्किल में हैं। मार्च महीने की आधी सैलरी अभी भी बकाया है, और उसी महीने की पेंशन तो बिल्कुल भी जारी नहीं की गई है। चिट्ठी के मुताबिक, कई कर्मचारी और पेंशन पाने वाले लोग अब घर के ज़रूरी खर्च, जैसे किराया, बिजली-पानी के बिल, दवाइयां और अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।



























































