DCGI ने Takeda की QDENGA को मंज़ूरी दी, भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन
भारत में डेंगू अब भी सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है और हर साल इसके हज़ारों मामले सामने आते हैं। नेशनल वेक्टर बॉर्न डिज़ीज़ कंट्रोल के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल फरवरी तक 6,927 मामले सामने आए और 10 लोगों की मौत हुई।



























































