Ram Mandir Trust के CEO Jeetendra Mishra का पहला बयान: इसे रामलला का आशीर्वाद मानता हूं
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO के रूप में एयर मार्शल (रिटायर्ड) जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति हुई है। उन्होंने इसे अपना सौभाग्य मानते हुए भगवान राम का आशीर्वाद बताया और जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने की क्षमता के लिए प्रार्थना की। यह नियुक्ति दान विवाद के बाद हुई है, जिसे ट्रस्ट ने एक कठोर चयन प्रक्रिया के तहत अंजाम दिया है।



























































