JD Vance के बाद Iranian Delegation भी इस्लामाबाद से लौटा, Pakistan ने की अपील
इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे की मैराथन शांति वार्ता विफल हो गई, जिससे पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के आरोपों के बाद ईरानी प्रतिनिधिमंडल भी लौट गया। ईरान द्वारा शर्तें खारिज करने के कारण समझौता नहीं हो सका, हालांकि ईरान ने कूटनीति के दरवाजे खुले रखे हैं।



























































