Bihar Politics में शिवराज की एंट्री, BJP का CM फेस करेंगे फाइनल, JDU डिप्टी सीएम पर राजी!
बिहार में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद नए सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। भाजपा ने इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस राजनीतिक बदलाव में भाजपा की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है, और संभावना है कि अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा, जिसमें सम्राट चौधरी और नित्यानंद राय प्रमुख दावेदार हैं।



























































