Vasundhara Raje के 'दर्द' पर Gehlot-Akhilesh का मरहम, Rajasthan BJP में मची सियासी हलचल
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के "खुद को न बचा पाने" वाले बयान ने राजस्थान में सियासी घमासान छेड़ दिया है। इसे सीएम पद की टीस से जोड़ा जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दोहे से निशाना साधा, तो वहीं विपक्ष ने समर्थन देकर भाजपा की अंदरूनी कलह को हवा दी। बाद में राजे ने बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया।



























































