घर बैठकर कर रहे चुनाव प्रचार, लगातार रद्द हो रही Vijay की रैलियां पर Udhayanidhi Stalin का हमला
तमिलनाडु चुनाव में अभिनेता विजय की लगातार रद्द हो रही रैलियों ने उनकी चुनावी रणनीति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पार्टी सुरक्षा और समय की कमी का हवाला दे रही है, लेकिन DMK नेता उदयनिधि स्टालिन ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ नेता घर बैठकर प्रचार कर रहे हैं। इस घटनाक्रम ने विजय की जमीनी सक्रियता पर सस्पेंस बना दिया है।



























































