Hormuz संकट से तेल बाज़ार में भूचाल, Brent Crude के $120 पार जाने का मंडरा रहा खतरा
हॉर्मुज जलडमरूमध्य संकट के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति गंभीर रूप से बाधित है, जिससे अर्थव्यवस्था पर खतरा मंडरा रहा है। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने चेतावनी दी है कि घटते भंडार और बढ़ती कीमतों से दुनिया जुलाई तक "रेड ज़ोन" में पहुँच सकती है। इस संकट का भारत सहित विकासशील देशों पर सबसे ज्यादा असर पड़ने की आशंका है, जिससे महंगाई और बढ़ सकती है।



























































