Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मामले की होगी CBI जांच, मध्य प्रदेश सरकार ने की सिफारिश
उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली 30 वर्षीय महिला 12 मई को भोपाल के बाग मुगलिया एक्सटेंशन स्थित अपने ससुराल में मृत पाई गई। हालांकि, उसके परिवार ने शरीर पर चोट के निशानों का हवाला देते हुए हत्या का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि महिला ने कहा था कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की थी।



























































