आतंकवाद मामलों में जमानत पर Supreme Court में 'घमासान', Ajmal Kasab और Hafiz Saeed का नाम लेकर केंद्र ने अदालत से पूछे सवाल
दिल्ली पुलिस की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने अदालत में कहा कि जमानत का फैसला हर मामले के तथ्यों के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि केवल लंबे समय तक जेल में रहने को आधार मान लिया जाए तो फिर गंभीर आतंकवादी मामलों में भी जमानत देनी पड़ेगी।



























































