PoJK में घातक कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हो रही है
एक्स पर शेयर की गई एक पोस्ट में आईएचआरएफ ने 'जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी' (JKJAAC) से जुड़े प्रदर्शनकारियों के खिलाफ़ बल के अत्यधिक इस्तेमाल की निंदा की।

एक्स पर शेयर की गई एक पोस्ट में आईएचआरएफ ने 'जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी' (JKJAAC) से जुड़े प्रदर्शनकारियों के खिलाफ़ बल के अत्यधिक इस्तेमाल की निंदा की।

पिछले 12 वर्षों में भारत के कुल निर्यात में सेवा क्षेत्र की हिस्सेदारी 33.8% से बढ़कर 48.8% हो गई है। यह उछाल मुख्य रूप से आईटी, परामर्श और डिजिटल सेवाओं की बढ़ती वैश्विक मांग के कारण है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, सेवा निर्यात का मूल्य 158 अरब डॉलर से बढ़कर 421 अरब डॉलर हो गया, जो वैश्विक बाजार में भारत की मजबूत होती स्थिति को दर्शाता है।

आईडीबीआई बैंक के विनिवेश प्रक्रिया में प्रगति की उम्मीदों से इसके शेयर में 17% का उछाल आया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है। सरकार और एलआईसी की 60.72% हिस्सेदारी बिक्री की योजना और बैंक के बेहतर वित्तीय प्रदर्शन ने निवेशकों का विश्वास मजबूत किया है। भारी ट्रेडिंग वॉल्यूम इस सकारात्मक रुझान की पुष्टि करता है, जिससे वित्त वर्ष 2027 तक सौदा पूरा होने की संभावनाएं बढ़ी हैं।

टाटा मोटर्स के शेयरों में भारी गिरावट का मुख्य कारण उसकी सहयोगी इकाई जगुआर लैंड रोवर (JLR) के भविष्य के वित्तीय अनुमान हैं। कंपनी द्वारा वित्त वर्ष 2027 के लिए महज 4% का परिचालन लाभ मार्जिन अनुमानित करने से निवेशक निराश हुए। यह बाजार की उम्मीदों से काफी कम था, जिसके चलते निवेशकों ने जमकर बिकवाली की और शेयर पर भारी दबाव बना।

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें उम्मीद है कि भारत पश्चिम एशिया में कोई भूमिका निभाएगा, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हां, मुझे उम्मीद है। मुझे लगता है कि भारत हर चीज़ में बड़ी भूमिका निभाता है। जब तक वह (पीएम नरेंद्र मोदी) नेता हैं, भारत बड़ी भूमिका निभाता रहेगा।

जी-7 सम्मेलन के दौरान दोनों नेता एक ही पंक्ति में बैठे दिखाई दिए और आपस में संक्षिप्त बातचीत भी हुई। उसके अगले दिन यानि आज दोनों नेताओं के बीच बहुप्रतीक्षित द्विपक्षीय मुलाकात हुई। यह मुलाकात ऐसे समय हुई जब भारत और अमेरिका के रिश्तों पर बीते महीनों में कई तनाव उभरे हैं।

रिलायंस जियो और एनएसई के विशाल सार्वजनिक निर्गम भारतीय पूंजी बाजार को एक महत्वपूर्ण मोड़ दे सकते हैं। जियो लगभग 4 अरब डॉलर के निर्गम से देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है, जबकि एनएसई का मूल्यांकन 5 लाख करोड़ रुपये आंका जा रहा है। बाजार की मौजूदा अनिश्चितता के बावजूद, ये पेशकशें प्राथमिक बाजार में नई ऊर्जा का संचार कर सकती हैं।

नतीजा यह है कि विदेशी निवेश यानी एफडीआई तेजी से पतालोक में जा रहा है। कई बड़ी देसी और विदेशी कंपनियां पाक छोड़कर जा रही हैं। जानकार इस स्थिति के लिए उसकी विकास की जगह जिहादी सोच वाली पॉलिसी को दोष दे रहे हैं।

भारत सरकार के एक्शन के बाद कनाडा की सरकार ने खालिस्तानियों पर नकेल कसनी शुरू कर दी। जिसके बाद पाकिस्तान की मदद से खालिस्तानियों ने अपना नेटवर्क इस देश में बनाना शुरू कर दिया। अजरबैजान ही भारत का अगला बड़ा टारगेट है। वैसे हम आपको बता दें कि भारत ने अजरबैजान का तगड़ा इलाज शुरू भी कर दिया है। मुस्लिम देश अज़रबैजान की गर्दन तोड़ने के लिए उसके पड़ोसी देश में भारत के हथियार पहुंचा दिए गए हैं।

भारत ने अफगान स्वास्थ्य अधिकारियों को आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की सौगात दी थी। इनमें नवजात और बच्चों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, वेंटिलेटर, मरीजों की निगरानी करने वाली मशीनें, कार्डियोग्राफ मशीन, प्लास्टिक सर्जरी किट और अन्य विशेष मेडिकल उपकरण शामिल थे। इन संसाधनों से अफगान अस्पतालों की क्षमता बढ़ने की उम्मीद थी। भारत लगातार यह संदेश दे रहा है कि उसकी प्राथमिकता अफगान की जनता है।

पोस्ट में लिखा था, मैं इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच हुए समझौते का खुशी के साथ स्वागत करता हूँ, जिस पर शुक्रवार को हस्ताक्षर किए जाएँगे।

देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज, एनएसई के 30,000 करोड़ रुपये के बहुप्रतीक्षित आईपीओ की खबर से बाजार में हलचल है। यह पूरी तरह से बिक्री प्रस्ताव (OFS) होगा। एनएसई के सूचीबद्ध होने की संभावना से प्रतिद्वंद्वी बीएसई के शेयरों पर दबाव देखा गया, क्योंकि निवेशक मुनाफावसूली कर इस ऐतिहासिक आईपीओ में निवेश की तैयारी कर रहे हैं।

अधिकारियों ने चाबचा, त्रिका, मांगरा, बा और ड्रैगकर जैसे इलाकों में कई कदम उठाए हैं, जिससे स्थानीय तिब्बतियों में भारी परेशानी और बेचैनी है। सूत्रों ने बताया कि तिब्बती बौद्ध धर्म के अहम प्रतीक माने जाने वाले सैकड़ों पवित्र 'मणि पत्थर के ढेर' (Mani stone mounds) को योजनाबद्ध तरीके से नष्ट कर दिया गया और ज़मीन में दबा दिया गया।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि 2027 यूपी चुनाव से पहले सपा के 25-26 सांसद भाजपा के संपर्क में हैं और दल-बदल को तैयार हैं। भाजपा नेताओं का यह बयान महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की राजनीतिक उथल-पुथल के बीच आया है, जिसमें सपा पर भी फूट पड़ने का दावा किया जा रहा है।

एक तो इंडोपेसिफिक क्षेत्र में सामरिक सहयोग अगर बढ़ेगा तो भारत और थाईलैंड दोनों को ही हिंद महासागर और दक्षिण चीन सागर में बहुत महत्वपूर्ण भौगोलिक स्थिति में रखेगा। इस बैठक में दोनों देशों के बीच इंडोपेसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा पर चर्चा भी हुई है। इसका मतलब है समुद्री सुरक्षा पर सहयोग बढ़ाना।

यह व्यापक समझौता वस्तुओं, सेवाओं और डिजिटल व्यापार को कवर करता है। इससे लगभग दो अरब लोगों और वैश्विक अर्थव्यवस्था के एक-चौथाई हिस्से को शामिल करने वाला एक विशाल मुक्त बाज़ार बनेगा, जिससे व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे।

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, वोटों की गिनती 22 जून को होगी। बिना किसी मुकाबले के जीती गई छह सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (BJP), शिवसेना और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) ने दो-दो सीटें जीतीं। महायुति के सीट-शेयरिंग समझौते के तहत, BJP ने 11 सीटों पर, शिवसेना ने चार सीटों पर और NCP ने दो सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे।

दार्जिलिंग हिल्स में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत करने के लिए दार्जिलिंग ज़िले के कुर्सेओंग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, अधिकारी ने देश की रक्षा में गोरखा सैनिकों की वीरता और बलिदान को नमन किया।

G7 समिट के आउटरीच सेशन के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात हुई, उन्होंने एक-दूसरे का अभिवादन किया और संक्षिप्त बातचीत की। दोनों नेताओं की मुलाकात लगभग डेढ़ साल बाद हुई थी।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हल्दीघाटी युद्ध में महाराणा प्रताप की स्पष्ट जीत का दावा करते हुए प्रचलित ऐतिहासिक विवरणों को चुनौती दी। उन्होंने मुगल इतिहासकारों के हवाले से कहा कि पहले हमले के बाद मुगल सेना कई मील पीछे हटी थी, जिससे जीत का मौजूदा नैरेटिव गलत साबित होता है। भागवत ने भारतीय इतिहास में हमलावरों को महिमामंडित करने वाले "गलत नैरेटिव" की आलोचना की।

भारत ने भी पाकिस्तानी विमानों के अपने एयरस्पेस के इस्तेमाल पर इसी तरह की पाबंदियां लगाई हैं। पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने बुधवार को जारी एक नोटिस में कहा कि भारतीय विमानों - सिविल और मिलिट्री दोनों - पर यह रोक 16 जून को शाम 5:50 बजे से 24 जुलाई को सुबह 4:59 बजे तक लागू रहेगी।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का पहला खंड अगले साल चालू होगा, जिसका लक्ष्य यात्रा समय को 2 घंटे 7 मिनट तक कम करना है। यह परियोजना जापान की शिंकानसेन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर भारत में रेल यात्रा के अनुभव को बदलने और मुंबई, अहमदाबाद व आसपास के क्षेत्रों के लिए एक मजबूत आर्थिक गलियारा बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेशनल साइबरक्राइम हेल्पलाइन 1930 की समीक्षा की और रिपोर्टिंग को आसान बनाने हेतु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) व बहुभाषी सहायता को एकीकृत करने का निर्देश दिया। उन्होंने एजेंसियों को राज्यों के साथ मिलकर काम करने और वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़ी शिकायतों के प्रभावी समाधान व बैंक खाते फ्रीज़ करने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने पर बल दिया।

प्रधानमंत्री मोदी की द्विपक्षीय मुलाकातों का जिक्र करें तो आपको बता दें कि उनकी संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान के साथ हुई मुलाकात ने भारत और पश्चिम एशिया के बीच बढ़ती रणनीतिक निकटता को और मजबूत किया।

कांग्रेस ने अमित शाह पर लोकतंत्र को कमजोर करने और विपक्षी सांसदों को लुभावने प्रस्तावों से अपनी पार्टी में शामिल कराकर दल-बदल को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। जयराम रमेश ने दावा किया कि शाह बीजेपी-विरोधी एजेंडे पर चुने गए नेताओं को निशाना बना रहे हैं, जिससे लोकतांत्रिक मूल्यों पर खतरा मंडरा रहा है। यह आरोप महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) के नेताओं के पाला बदलने की अटकलों के बीच आया है।

फ्रांस में G7 समिट में ट्रंप की ये कड़ी बातें जो स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच MoU पर आधिकारिक तौर पर साइन होने से ठीक दो दिन पहले कही गईं।

प्रीपेड मीटर व्यवस्था में उपभोक्ताओं को पहले से रिचार्ज कराना पड़ता था। बैलेंस खत्म होते ही बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती थी, जिससे कई बार लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। अब पोस्टपेड व्यवस्था में उपभोक्ता पहले बिजली का उपयोग करेंगे और उसके बाद हर महीने बिल का भुगतान कर सकेंगे।

वैश्विक सुरक्षा मामलों पर अपनी सामूहिक राय बताते हुए एक संयुक्त बयान में नेताओं ने कहा कि हम राष्ट्रपति ट्रंप की मज़बूत लीडरशिप और मध्यस्थता करने वाले देशों के सहयोग से अमेरिका और ईरान के बीच हुई डील की घोषणा का स्वागत करते हैं।

प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट में कहा कि आज सच्चाई यह है कि जब विकास की बात आती है, तो सवाल GDP या व्यापार के आंकड़ों के बारे में नहीं होना चाहिए। समान अंतरराष्ट्रीय विकास के लिए भारत की लगातार वकालत पर ज़ोर देते हुए, पीएम मोदी ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि नीति-निर्माताओं को वित्तीय तरक्की के मुख्य मकसद पर ध्यान देना चाहिए।

देखा जाये तो पश्चिम बंगाल और असम में लगातार सामने आ रही घटनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि सीमा पार से अवैध घुसपैठ कोई मामूली समस्या नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा, जनसंख्या संतुलन और सामाजिक व्यवस्था पर सीधा हमला है।

महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने शिवसेना (UBT) में फूट के आरोपों पर बीजेपी का बचाव किया है। उन्होंने जोर दिया कि उद्धव ठाकरे को अपने सांसदों के पाला बदलने के कारणों का आत्मनिरीक्षण करना चाहिए, क्योंकि यह उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है और बीजेपी को इसमें बेवजह घसीटा जा रहा है।

फ्रांस में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे संकेत दिए हैं जिससे रूस की अर्थव्यवस्था पर बड़ा हमला हो सकता है और अगर ऐसा हुआ तो इसका सीधा असर भारत की जेब और तेल की कीमतों पर पड़ सकता है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, विशेष जांच दल सोमवार को लगभग सात से आठ घंटे तक राम मंदिर परिसर में मौजूद रहा और मंगलवार को सुबह दस बजे से दोबारा जांच शुरू की गई। आज भी सुबह से जांच चल रही है।

राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक विवाद के बीच टेलीग्राम पर प्रतिबंध को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पेपर लीक माफिया पर कार्रवाई करने के बजाय छात्रों को निशाना बना रही है, इसे "चोर को पकड़ने के बजाय पीड़ित के दरवाज़े पर ताला लगाने" जैसा बताया। गांधी ने कहा कि लाखों छात्र टेलीग्राम पर पढ़ाई करते हैं और इस सुविधा को छीनना समस्या का समाधान नहीं है।

ई-रिक्शा चालक शनि और दो अन्य महिलाओं को गंभीर चोटें आईं और उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा तब हुआ जब एक परिवार की आठ महिलाएं शादी के लिए रिश्तेदारों को न्योता देने ई-रिक्शा से गढ़ौना गांव जा रही थीं।

भारतीय सेना जिस रॉकेट आधारित लक्ष्य प्रणाली को विकसित करना चाहती है, वह विशेष रूप से इंफ्रारेड सिग्नल देने वाली प्रणाली होगी। इसका उद्देश्य उन वायु रक्षा हथियारों को प्रशिक्षित करना है जो इंफ्रारेड सिग्नल का पीछा करके लक्ष्य को नष्ट करते हैं।

बाढ़ जैसे हालात की वजह से स्थानीय लोगों में घंटों तक दहशत का माहौल रहा। लोग अपने बच्चों और जानवरों को बचाते हुए घरों से निकलकर ऊंचे इलाकों की ओर भागने लगे। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले, इसी महीने 4 जून की शाम को जम्मू-कश्मीर के रियासी ज़िले के पहाड़ी बाथोई इलाके में बादल फटने की एक और घटना हुई थी, जिसमें कई घर क्षतिग्रस्त हो गए थे।

केरल के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार गंभीर वित्तीय बाधाओं के बीच अपना पहला बजट तैयार कर रही है और विकास योजनाओं को लागू करने के लिए उसे अतिरिक्त संसाधन जुटाने होंगे।

युद्ध के दौरान अमेरिका ने अपने सबसे आधुनिक और महंगे लड़ाकू विमानों को मैदान में उतारा। B2 स्पिरिट बमबर जो दुनिया के सबसे एडवांस स्टील बमबर में गिना जाता है। उसकी 1 घंटे की उड़ान का खर्च करीब 1.4 करोड़ बताया गया। F22 रैप्टर की प्रति घंटे उड़ान लागत लगभग ₹80 लाख रही।

लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार पर राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड बंगले से बेदखल करने और परिवार की सुरक्षा कम करने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने इसे NDA सरकार की नफरत और बदले की राजनीति करार दिया, जिसके बाद राबड़ी ने लालू की सेहत का हवाला देते हुए वैकल्पिक बंगले में विशेष सुविधाओं की मांग की है।

G7 के साथ ट्रंप के रिश्तों की खटास सालों पुरानी है। उनके पहले कार्यकाल के दौरान भी शिखर सम्मेलन तनाव से भरे होते थे, लेकिन तब सहयोगी देश आपसी एकजुटता बनाए रखने के लिए अक्सर ट्रंप की तीखी बयानबाजी को नजरअंदाज कर दिया करते थे। मगर सीएनएन (CNN) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार हालात बदले हुए हैं और कुछ नेताओं ने खुलकर पलटवार करना शुरू कर दिया है।

दोनों पक्ष लगातार एक दूसरे के साथ संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए हैं। इस दौरान भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति को इस साल के अंत में भारत द्वारा आयोजित किए जाने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया है।

शाओमी ने भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित रेडमी टर्बो 5 सीरीज लॉन्च कर दी है, जो परफॉर्मेंस और गेमिंग पर केंद्रित है। यह फोन शक्तिशाली मीडियाटेक डायमेंसिटी 8500 अल्ट्रा प्रोसेसर और 7540mAh की विशाल बैटरी से लैस है। इसके 1.5K OLED डिस्प्ले, 100W फास्ट चार्जिंग और एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम जैसे फीचर्स इसे अपने प्राइस सेगमेंट में एक दमदार विकल्प बनाते हैं।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला 19 जून को अभिषेक बनर्जी से टीएमसी के 20 बागी सांसदों के एनसीपीआई में विलय के अनुरोध पर चर्चा करेंगे, जिससे दलबदल कानून और दसवीं अनुसूची के तहत एक गंभीर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

दुनिया के तमाम राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और नेता ग्रुप फोटो के लिए अपनी-अपनी तय जगहों की ओर बढ़ रहे थे। सभी नेता सीढ़ियां चढ़कर मंच पर पहुंच रहे थे और अंतरराष्ट्रीय मीडिया के कैमरे हर मूवमेंट को रिकॉर्ड कर रहे थे। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सीढ़ियों पर चढ़ते हुए थोड़ा असहज नजर आए।

राहुल गांधी NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कोटा का दौरा कर रहे हैं, जहाँ कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने दावा किया कि राहुल की अपील से देश भर के युवा एकजुट होंगे। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाने का आरोप लगाते हुए, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ 17 जून की छात्रों की आवाज मेगा रैली में शामिल होने का आह्वान किया है।

ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट का दावा करते हुए कहा है कि कई नेता भाजपा में शामिल होने को तैयार हैं। उन्होंने राम गोपाल यादव द्वारा अमित शाह को कथित पत्र का भी जिक्र किया, जिस पर अखिलेश यादव ने "दाना और गाना कब तक चलेगा ये अफ़साना" कहकर कटाक्ष किया। यह आरोप महाराष्ट्र की राजनीतिक उथल-पुथल के बीच यूपी में दलबदल की संभावनाओं को हवा दे रहे हैं।

आगामी सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड से पहले Z फोल्ड 8, Z फ्लिप 8 और Z फोल्ड 8 अल्ट्रा के डिजाइन लीक हो गए हैं। वायरल तस्वीरों में स्क्रीन प्रोटेक्टर्स दिख रहे हैं, जो डिजाइन में बड़े बदलाव का संकेत देते हैं। विश्लेषण से पता चलता है कि फोल्ड 8 का कवर डिस्प्ले पहले से ज्यादा चौड़ा होगा, जिससे इसे बंद होने पर इस्तेमाल करना आसान होगा।

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कोटा में राहुल गांधी की प्रस्तावित 'इको ऑफ़ स्टूडेंट्स' रैली की कड़ी आलोचना की, आरोप लगाया कि गांधी NEET-UG की दोबारा परीक्षा से पहले छात्रों को परेशान कर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं पूरी करना चाहते हैं। त्रिवेदी ने कहा कि जहाँ सरकार संवेदनशीलता दिखा रही है, वहीं राहुल गांधी चालाकी कर रहे हैं, जबकि राहुल गांधी ने सरकार को पेपर लीक, कुप्रबंधन और भर्ती रद्द होने के लिए जिम्मेदार ठहराया।

ये सांसद 19 जून को - जो शिवसेना का 60वां स्थापना दिवस है - महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो जाएंगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठ गए हैं, क्योंकि सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त साहिब ने उन्हें 'गुरु-द्रोही' और 'पंथ-विरोधी' करार दिया है। मान ने जिस विवादित वीडियो को AI-निर्मित बताकर खारिज किया था, उसकी फोरेंसिक जांच में दो मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं ने उसे असली पाया है, जिससे उनके पद पर बने रहने का नैतिक आधार कमजोर हो गया है।

अपने आरोप के समर्थन में अधिकारी ने कलकत्ता हाई कोर्ट की जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच द्वारा सोमवार को जारी एक आदेश का हवाला दिया, जिसमें पुलिस महानिरीक्षक (IGP) को 10 सितंबर तक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया गया था।

सरकार ने 30 जून तक टेलीग्राम से ये एडिट वाला फीचर बंद करने को कहा है। तो सवाल ये है कि टेलीग्राम में ऐसा क्या है जो बार-बार सरकार और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों का ध्यान खींच लेता है। क्या समस्या टेलीग्राम है या फिर इंटरनेट एक बड़ा चैलेंज है?

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पाटलिपुत्र के नाम से पटना के लिए एक बड़े शहरी विकास मॉडल की घोषणा की है, जिसका लक्ष्य राजधानी का विस्तार करना, बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाना और भविष्य के विकास को उसकी ऐतिहासिक पहचान से जोड़ना है। यह पहल शहरी चुनौतियों का समाधान करते हुए बिहार में निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देगी, जिससे ग्रेटर पटना का सपना साकार होगा।

अर्जुन के रिश्तेदार ब्रिटो ने पत्रकारों को बताया कि मेरा नाम जॉन ब्रिटो है और मैं कोयंबटूर में प्लास्टिक रीसाइक्लिंग का बिज़नेस करता हूँ। मेरी बहन लालगुडी से एमएलए हैं। मेरे और मेरे रिश्तेदारों के बारे में झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं।

मार्च 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र की प्रमुख UDAN (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के तहत इंडियन एयर फ़ोर्स के हिंडन एयरबेस पर सिविलियन टर्मिनल का उद्घाटन किया था। गाज़ियाबाद में स्थित हिंडन को एक कम लागत वाले एयरपोर्ट के तौर पर बनाने की योजना थी, जिसका मकसद क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना और दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दबाव कम करना था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री व्यापार में रुकावटों ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें जो वैश्विक समुद्री व्यापार के जरिए सभी देशों को जोड़ते हैं। हमें यह पक्का करना होगा कि समुद्री रास्ते सुरक्षित रहें और नाविक बिना किसी डर के अपना काम कर सकें।

केरल के CM सतीशन ने PM SHRI विवाद पर केंद्र को राज्य के स्कूल पाठ्यक्रम में हस्तक्षेप न करने की चेतावनी दी है, हालांकि समग्र शिक्षा के रुके हुए फंड के लिए राज्य ने इस योजना में शामिल होने हेतु समझौता किया था। राज्य सरकार ने PM SHRI पर विचार करने और अपनी स्वायत्तता का पक्ष रखने के लिए एक मंत्री उप-समिति बनाई है, क्योंकि पूर्व में योजना को वामपंथी गठबंधन के भीतर ही विरोध का सामना करना पड़ा था।

रांची में RSS दफ़्तर पर मंगलवार देर रात दो अज्ञात हमलावरों ने पेट्रोल बम फेंके, जो बाउंड्री वॉल तक पहुँचने से पहले ही गिर गए जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ। भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने इसे गंभीर और चिंताजनक बताते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और स्थायी पुलिस चौकी की मांग की है, जो कानून-व्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

ईरानी अधिकारियों ने संकेत दिया है कि वाणिज्यिक जहाजों को अभी भी पारगमन के दौरान दी जाने वाली सेवाओं से जुड़े भुगतान करने की आवश्यकता हो सकती है। इसमें बहुत कुछ दांव पर लगा है। दुनिया भर में होने वाले पेट्रोलियम शिपमेंट का लगभग पांचवां हिस्सा और लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) के निर्यात का लगभग एक-चौथाई हिस्सा इसी संकरे रास्ते से होकर गुजरता है।