मैक्रों की मुस्कान, कार्नी की चुप्पी, ट्रंप की Awkward Diplomacy, G7 कैसे बना 'रियलिटी चेक' सम्मेलन
G7 के साथ ट्रंप के रिश्तों की खटास सालों पुरानी है। उनके पहले कार्यकाल के दौरान भी शिखर सम्मेलन तनाव से भरे होते थे, लेकिन तब सहयोगी देश आपसी एकजुटता बनाए रखने के लिए अक्सर ट्रंप की तीखी बयानबाजी को नजरअंदाज कर दिया करते थे। मगर सीएनएन (CNN) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार हालात बदले हुए हैं और कुछ नेताओं ने खुलकर पलटवार करना शुरू कर दिया है।



























































