Britain में सियासी भूचाल, अपनी ही पार्टी में घिरे PM Keir Starmer, इस्तीफे की अटकलें हुईं तेज
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पर इस्तीफे का दबाव चरम पर है। अपनी ही लेबर पार्टी में बगावत और प्रतिद्वंद्वी एंडी बर्नहैम की उपचुनाव में जीत ने उनकी लीडरशिप को सीधी चुनौती दी है। सोमवार को स्टार्मर अपने राजनीतिक भविष्य पर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। 100 से ज्यादा सांसदों की नाराजगी के बीच ब्रिटेन एक बड़े राजनीतिक संकट की ओर बढ़ रहा है।



























































