अब आधार कार्ड बनेगा आपका ATM! बिना PIN और डेबिट कार्ड के करें बैंकिंग
आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम यानी AEPS एक ऐसी डिजिटल बैंकिंग सेवा है, जो आधार नंबर और बायोमेट्रिक पहचान के आधार पर काम करती है। इस सुविधा को विशेष रूप से उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जो दूरदराज के क्षेत्रों में रहते हैं या जिनके पास स्मार्टफोन, इंटरनेट या डेबिट कार्ड उपलब्ध नहीं है।



























































