क्या अब अल्कोहल पर चलेंगी भारतीय कारें? पेट्रोल में 85% इथेनॉल मिलाने के लिए जल्द आएंगे नियम
भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक बहुत बड़ा बदलाव आने वाला है। अब तक हम पेट्रोल में 20% इथेनॉल (E20) के मिश्रण की बात कर रहे थे, लेकिन अब सरकार E85 यानी 85% इथेनॉल और 15% पेट्रोल के मिश्रण को हकीकत बनाने की तैयारी में है।



























































