PM Modi को 'आतंकवादी' कहना 140 करोड़ भारतीयों का अपमान, Congress पर बरसे Piyush Goyal
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पीएम मोदी को 'आतंकवादी' कहे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे 140 करोड़ भारतीयों का अपमान बताया है। बीजेपी ने इस बयान की निंदा करते हुए इसे कांग्रेस की हताशा करार दिया, हालांकि बाद में खरगे ने स्पष्ट किया कि उनका मतलब मोदी द्वारा जांच एजेंसियों के दुरुपयोग से था।



























































