Ajit Doval की Saudi Arabia यात्रा के बीच पाक को लगा बड़ा झटका! Sudan-Pakistan का रक्षा समझौता टला, Libya के साथ करार भी खतरे में
पाकिस्तान के लिए यह घटनाक्रम एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वह अपने रक्षा निर्यात को विस्तार देने की दिशा में आगे बढ़ रहा था। हम आपको बता दें कि सूडान में पिछले तीन वर्षों से सेना और अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच संघर्ष जारी है, जिसने गंभीर मानवीय संकट को जन्म दिया है।



























































