Auckland में भारतीय Hockey टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा मैच 2-2 से ड्रॉ खेला

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑकलैंड में खेले गए दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया। कप्तान संजय ने 57वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए अहम गोल दागकर भारत को हार से बचाया। तीन मैचों की इस ऐतिहासिक श्रृंखला में भारतीय टीम अब रविवार को होने वाले आखिरी मैच की तैयारी में है।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने के अवसर पर खेली जा रही हॉकी श्रृंखला का दूसरा मैच 2-2 से ड्रॉ खेला। न्यूजीलैंड ने 25वें मिनट में डायलन थॉमस के गोल से बढ़त बनाई, जिसके बाद भारत ने 35वें मिनट में अंगद बीर सिंह के गोल से स्कोर बराबर किया। न्यूजीलैंड ने 56वें ​​मिनट में सैम हिहा के गोल से फिर से बढ़त हासिल कर ली।

भारत ने एक बार फिर शानदार वापसी की। कप्तान संजय ने 57वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर मैच को 2-2 से ड्रॉ पर समाप्त किया। भारत ने 19 नवंबर को तीन मैचों की श्रृंखला का पहला मैच 3-2 से जीता था।

वह अब रविवार को तीसरे और अंतिम मैच में जीत हासिल करके जीत के साथ दौरे का समापन करने की कोशिश करेगा। तीन मैचों की यह श्रृंखला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। इसकी शुरुआत 1926 में हुई थी, जब दिग्गज मेजर ध्यान चंद की अगुवाई वाली भारतीय सेना की हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़