आयरनमैन विश्व चैंपियनशिप को रद्द कर दिया गया, 43 साल के इतिहास में पहली बार नहीं होगा आयोजन

43 साल के इतिहास में यह पहली बार आयरनमैन विश्व चैंपियनशिप का आयोजन नहीं होगा। कोविड 19 महामारी को देखते हुए इसे रद्द कर दिया गया है।
न्यूयॉर्क। आयरनमैन विश्व चैंपियनशिप को कोविड-19 के कारण स्थगित किए जाने के बाद अब रद्द कर दिया गया है। इस ट्रायथलन स्पर्धा के 43 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब इसका आयोजन नहीं किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के मिशेल सेंटनर को आई IPL की याद, कहा- धोनी के नेतृत्व में खेलते हुए काफी कुछ सीखा
आयोजकों ने इससे पहले घोषणा की थी कि विश्व चैंपियनशिप का आयोजन अक्टूबर की जगह छह फरवरी 2021 से किया जाएगा और अगले साल दो विश्व चैंपियनशिप प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा नवंबर में न्यूजीलैंड में होने वाली 70.3 विश्व चैंपियनशिप को भी स्थगित कर दिया गया है। अब यह 2021 के शुरुआती महीनो में होगी।
अन्य न्यूज़














