विश्व कप में पहले दौर से आगे नहीं जा पायेगा श्रीलंका: रणतुंगा

sri-lanka-are-heading-for-world-cup-disaster-says-arjuna-ranatunga
[email protected] । Feb 1 2019 6:17PM

श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर अर्जुन रणतुंगा ने कहा कि बोर्ड में भ्रष्टाचार व्याप्त है। खिलाड़ियों का मनोबल टूटा हुआ हैं। खिलाड़ी एक दूसरे से लड़ रहे है।

कोलंबो। श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर अर्जुन रणतुंगा ने शुक्रवार को यहां कहा कि क्रिकेट बोर्ड में फैले भ्रष्टाचार और खिलाड़ियों में अनुशासनहीनता के कारण आगामी विश्व कप में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहेगा। रणतुंगा की कप्तानी में श्रीलंका ने 1996 विश्व कप का खिताब जीता था। उन्होंने संदेह जताते हुए कहा कि 30 मई से शुरू हो रहे एकदिवसीय विश्व कप में टीम पहले दौर के आगे नहीं जा पायेगी।

इसे भी पढ़ें: तीसरे और आखिरी ODI में न्यूजीलैंड महिला टीम ने भारत को हराया

देश की मौजूदा सरकार में परिवहन मंत्री की भूमिका निभा रहे 55 साल के इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘बोर्ड में भ्रष्टाचार व्याप्त है। खिलाड़ियों का मनोबल टूटा हुआ हैं। खिलाड़ी एक दूसरे से लड़ रहे है।’ श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की बागडोर अपने हाथ में लेने की तैयारी कर रहे रणतुंगा ने कहा कि राष्ट्रीय टीम के खराब प्रदर्शन के लिए क्रिकेट बोर्ड और कुछ खिलाड़ी जिम्मेदार है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़